राज कुमार – आगर मालवा। इन दिनों जिला अस्पताल काफी चर्चाओं में बना हुआ है, यहां आए दिन कोई ना कोई मामले सामने आते रहते हैं, वही डाक्टरों का समय पर अस्पताल पहुंचना भी एक अहम मुद्दा बना हुआ है, आगर में इन दिनों मरीजों को डॉक्टरों की मनमानी के कारण बेहद परेशान होना पड़ रहा है। दअरसल जिला अस्पताल ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से शुरू होता है जो दोपहर 2 बजे तक है, लेकिन डॉक्टर सुबह 10 से लेकर 11 बजे तक भी ओपीडी में जाकर नहीं बैठते हैं।

शनिवार सुबह 10 बजे तक भी देखा गया कि जिला अस्पताल ओपीडी में एक भी डॉक्टर 10 बजे तक नहीं पहुंचा, यहां मरीज परेशान होते नजर आए और घंटों डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहते दिखाई दिए, बता दे कि आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने हाल ही में जिला अस्पताल निरीक्षण था और सिविल सर्जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिला अस्पताल में कलेक्टर के निर्देशों का कोई पालन नहीं हो रहा है। डॉक्टर उनकी मनमर्जी के मुताबिक अस्पताल पहुंचते हैं।

जब इस संबंध में सिविल सर्जन और मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी से मिलने का प्रयास किया गया तो दोनों अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं मिले जब उन्हें दूरभाष से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, अब देखना यह रह गया है कि राम भरोसे चल रही जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर आखिर कौन जिम्मेदार।
