आगर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के वाहन में की गई तोड़फोड़ के विरोध में समर्थकों ने कोतवाली थाने के सामने किया चक्का जाम, तोड़फोड़ करने वाले पर कार्रवाई की गई मांग की

आगर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के वाहन में की गई तोड़फोड़ के विरोध में समर्थकों ने कोतवाली थाने के सामने किया चक्का जाम, तोड़फोड़ करने वाले पर कार्रवाई की गई मांग की

राज कुमार – आगर मालवा। Netaji’s car vandalized: आज रविवार शाम को आगर के समीपस्थ ग्राम देवली में ब्लू कंपनी द्वारा पवन ऊर्जा का काम किया जा रहा है, जिसमें कंपनी द्वारा केसरिया कंस्ट्रक्शन को कंपनी का कार्य करने के लिए ठेका दिया गया था। जिसमें केसरिया कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार द्वारा रविवार शाम कंपनी की जगह पर गड्ढा खोदने का कार्य किया जा रहा था, तभी वहां पर कुछ लोग पहुंचे और काम बंद करने को कहने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए।

इस दौरान ठेकेदार द्वारा वहां पर पुलिस बल भी बुला लिया गया, लेकिन देखते-देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट करने लगे और वहां जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि आगर जितेंद्र सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ शिफ्ट डिजायर गाड़ी, जेसीबी, सहित तीन चार बाइक में तोड़फोड़ कर दी। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह व गोरधनसिंह ने बताया कि विवाद की जानकारी पुलिस को पहले ही दे दी थी, ओर घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी में यह तोड़फोड़ और मारपीट की गई है।

विवाद इतना बढ़ गया कि विरोध स्वरूप बड़ी संख्या में ठेकेदार समर्थक आगर कोतवाली थाने पहुंचे और थाने के बाहर हाइवे पर चक्काजाम कर दिया, करीब 30 मिनिट चले इस चक्काजाम में ग्रामीण नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग करने लगे। सीएसपी मोतीलाल कुशवाह वहां पहुंचे फिर आश्वासन के बाद ग्रामीण कोतवाली थाने पहुंचे और संबंधितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

You cannot copy content of this page