आगर मालवा। जिले के बड़ोद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गिरौली में सोमवार को एक दिन दिलाने वाली घटना घटित हुई थी इसमें सगे ताऊ ने अपने 17 वर्षीय भतीजे को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी, और मौके से फरार हो गए थे, घटना से गांव सहित आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी

पुलिस ने मौके पहुंचकर मामले को संभाला और मृतक नाबालिग का पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया गया एवं पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार हुआ। लेकिन ग्रामीण द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे इस बीच गांव में तनाव की स्थिति भी निर्मित हो रही थी आज बुधवार को भी तनाव की स्थिति देखने को मिली जिसको लेकर गांव में भारी पुलिस बल पहुंचा पुलिस का एक वाहन गांव में भीड़ के बीच से गुजर रहा था

इस दौरान एक बालिका पुलिस के वाहन से टकरा गई जिसमे उसे हल्की चोंट आई जिस वजह से ग्रामीण व पुलिस के बीच कहा सुनी हो गई घायल बालिका को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा, फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है एवं सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारी सहित पुलिस बल तैनात हैं।
