आगर कानड़ मार्ग पर अनियंत्रित होकर बस खाई पलटी, कई यात्री हुए घायल, सीएसपी व यातायात का अमला पहुंचा मौके पर

आगर कानड़ मार्ग पर अनियंत्रित होकर बस खाई पलटी, कई यात्री हुए घायल, सीएसपी व यातायात का अमला पहुंचा मौके पर

राज कुमार – आगर मालवा। आज बुधवार शाम 5:00 बजे करीब आगर कानड़ मार्ग पर स्थित ग्राम राजाखेड़ी के समीप एक देव शक्ति ट्रेवल्स की निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई, यह हादसा तब हुआ जब बस आगर से शाजापुर की ओर आ रही थी इस दौरान व ग्राम राजाखेड़ी के समीप अनियंत्रित होकर रोड के साइड में जाकर पलटी खा गई, इस घटना में दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए

जिन्हें एंबुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां सभी का उपचार जारी है गनीमत रही इस हादसे में किसी को कोई जान माल का नुकसान नहीं पहुंचा, वहीं घटना की जानकारी लगने पर आगर सीएसपी मोतीलाल कुशवाह

और यातायात थाना प्रभारी सूबेदार जगदीश यादव और कानड़ थाना पुलिस अपने अमले के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायल यात्रियों को उपचार के लिए भिजवाया गया एवं स्थिति को नियंत्रण में किया, जानकारी के मुताबिक बस में करीब 45 यात्री सवार थे, वहीं पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You cannot copy content of this page