मानवता शर्मसार कर देने वाली घटना, चलती ऑटो में लड़की के साथ गैंगरेप, फिर ऑटो से फेंक कर हुए फरार

मानवता शर्मसार कर देने वाली घटना, चलती ऑटो में लड़की के साथ गैंगरेप, फिर ऑटो से फेंक कर हुए फरार

पंजाब। देश में गैंगरेप जैसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है, एक ऐसी ही वारदात पंजाब के लुधियाना से सामने आई है, जो मानवता को शर्मसार कर रही है। यह मामला पंजाब के लुधियाना जिले से है जहां पर चलती ऑटो में लड़की को किडनैप कर सुनसान क्षेत्र में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया, उसके बाद लड़की को चलती ऑटो रिक्शा से फेंक कर आरोपी फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना जिले के शिमलापुरी की एक युवती को गांव गिल छोड़ने के बहाने ऑटो चालक युवक द्वारा युवती को ऑटो में बिठा लिया इसके बाद ऑटो चालक ने उसका किडनैप कर लिया, बताया जा रहा है की लड़की को कैंड नहर के नजदीक सुनसान इलाके में ले जाया गया जहां उसके साथ ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने गैंगरेप किया। गैंग रेप करने के बाद ऑटो चालक और उसके साथी द्वारा लड़की को चलते ऑटो से फेंक कर फरार हो गए।

वही संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी जब पुलिस को लगी तो घटना का पता चलते ही थाना डेहलों की पुलिस और उच्च अधिकारी हरकत में आ गए, पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा जल्द ही इस मामले में प्रेस वार्ता कर पुलिस के उच्च अधिकारी मामले का खुलासा कर सकते हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page