आगर मालवा: फसल बीमा राशि वितरण में हुई अनियमिताएं से नाराज किसान, रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन

आगर मालवा: फसल बीमा राशि वितरण में हुई अनियमिताएं से नाराज किसान, रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन

ओमप्रकाश – आगर मालवा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा राशि के वितरण में हुई अनियमित को लेकर आज सोमवार को भारतीय किसान संघ द्वारा आगर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए एक विशाल रैली निकाली गई, सैकड़ो किसान हाथों में सोयाबीन की खराब फसल लेकर विरोध प्रदर्शन की रैली में शामिल हुए, किसानों का कहना है कि वह पिछले 05 वर्षों से मौसम कि मार और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से उनकी फसले लगातार खराब हो रही है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें फसल बीमा का उचित मुआवजा नहीं मिला है, इतनी मामूली राशि मुआवजा में मिली है

उससे ना तो उनकी भरपाई हो सकती है और ना ही उनका परिवार का भरण पोषण हो सकता है, किस दिन रात मेहनत कर अन्न उगते हैं जब उन्हें ही सम्मानजनक मुआवजा नहीं मिलेगा तो देश का पेट कैसे भरेगा, किसानों ने जिला प्रशासन और बीमा कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है उनका कहना है कि सरकार बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है, नाही सर्वे समय पर होते हैं और ना ही मुआवजा किसानों तक पहुंचता है

किसानों ने सरकार से की मांग – किसानों ने की मांग की है कि फसल बीमा राशि का भुगतान पारदर्शीता और समय पर किया जाए, किसानों का न्यूनतम नुकसान का सही आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए, बीमा कंपनी और प्रशासन की मिली भगत की जांच की जाए, प्रत्येक किसानों के खाते में वास्तविक नुकसान के अनुसार सीधे खाते में राशि भेजी जाए।

किसानों ने सरकार को चेतावनी दी – अगर उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में वह आगर जिले से लेकर भोपाल तक बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे, उन्होंने साफ कहा कि अब आनंदात चुप नहीं बैठेगा, और अपनी मेहनत का हक पाने के लिए किसी भी हद तक पहुंचेगा।

You cannot copy content of this page