थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, शरीर हुआ क्षत विक्षत, खेत पर काम करते समय हुआ हादसा

थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, शरीर हुआ क्षत विक्षत, खेत पर काम करते समय हुआ हादसा

आगर मालवा। जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैना गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेत पर काम करते समय थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से 50 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किसान मांगीलाल पिता भुवान सिंह पिपल्या चाचा गांव में खेत पर थ्रेशर मशीन से फसल निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे मशीन की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुसनेर के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।सूचना मिलने पर सुसनेर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page