आगर मालवा में तनाव : बाइक टकराने पर वर्ग विशेष के लोगों ने बुजुर्ग व उसकी बेटी के साथ की मारपीट, हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, प्रदर्शन आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग

आगर मालवा में तनाव : बाइक टकराने पर वर्ग विशेष के लोगों ने बुजुर्ग व उसकी बेटी के साथ की मारपीट, हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, प्रदर्शन आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग

रिजवान खान – आगर मालवा: शहर के छावनी क्षेत्र स्थित शंकर कुहिया क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब वर्ग विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने बाइक टकराने पर एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। इस घटना से आहत होकर हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वर्ग विशेष समुदाय के 04 आरोपियों को राउंडअप किया।

जानकारी के मुताबिक अपनी बाइक से घर जा रहे एक बुजुर्ग की बाइक रातोड़िया तालाब के पास वर्ग विशेष समुदाय के युवकों की बाइक से टकरा गई जिस पर युवकों ने बुजुर्ग और बाइक पर बैठी युवती के मारपीट की, मारपीट में बालिका ओर उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता आगर थाने पहुंच गए

और थाने का घेराव कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई, 02 से 03 घंटे तक चला यह प्रदर्शन आखिरकार पुलिस के आश्वासन के बाद बंद हुआ। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि पकड़े गए आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला जाए ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए। प्रदर्शन के दौरान आरोपी पक्ष के समर्थन में दो युवक कोतवाली थाने पर खड़े थे जिनकी प्रदर्शनकारियों ने पड़कर पिटाई शुरू कर दी पुलिस ने तुरंत उन्हें छुड़ाया और सुरक्षा की दृष्टि से थाने में बिठाया गया।

You cannot copy content of this page