विहिप ने आगर सरकार वाड़ा चौराहे पर नाबालिक लड़की का पार्थिव शव रखकर किया प्रदर्शन।

विहिप ने आगर सरकार वाड़ा चौराहे पर नाबालिक लड़की का पार्थिव शव रखकर किया प्रदर्शन।

राजकुमार पत्रकार – आज मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने आगर के सरकार वाड़ा चौराहे पर मृत नाबालिक लड़की के पार्थिव शव को रखकर धरना प्रदर्शन किया गया। और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। अपको बता दें कि आगर के लक्ष्मण पुरा निवासी 16 वर्षिय नाबालिक लड़की 26 तारिक की सुबह 04 बजे से घर पर बिना बताए, घर पर एक पत्र लिखकर कहीं चली गई थी।

पत्र में एक वर्ग विशेष के व्यक्ति का नाम लिखा हुआ था। जिसके दो दिन बाद आज आगर के मोतीसागर तालाब के पास स्थित कुंए से बालिका का मृत अवस्था मैं शव मिला है। जिसका पुलिस व नाबालिक बालिका के परिजनो की मोजुदगी में शव का पीएम किया गया। जिसके बाद बालिका के परिजन व विहिप के कार्यकर्ता शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान विहिप के कार्यकर्ताओं द्वारा आगर के सरकार वाड़ा चौराहे पर बालिका का पार्थिव शव रखकर धरना प्रदर्शन किया गया। और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page