पीपलोंन कला में मां बेटी की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत। मां का शव फांसी पर तो, 04 वर्ष की पुत्री का शव मिला पिता की गोद में।

पीपलोंन कला में मां बेटी की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत। मां का शव फांसी पर तो, 04 वर्ष की पुत्री का शव मिला पिता की गोद में।

राज कुमार – आगर के पिपलोन कला चौकी के गांव गुंदीकला में मां बेटी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने का मामला सामने आया है, एक साथ मां बेटी की मौत की जानकारी सुन लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बता दें कि आज मंगलवार को आगर के पोपलोंन कला में अपने ही घर में फांसी पर लटका हुआ एक महिला रामकन्या बाई पति जीवन का शव मिला है,

वहीं महिला की 04 वर्ष की पुत्री खुशी पिता जिवन का शव उसके पिता की गोद में मिला है। जिसकी सूचना मिलने पर पीपलोन कला चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर पीएम हेतु आगर जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर दोनों का पीएम जारी है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page