Agar malwa news: मकान में फेला करंट, 30 वर्षीय महिला की मौत, एक युवती घायल

Agar malwa news: मकान में फेला करंट, 30 वर्षीय महिला की मौत, एक युवती घायल

रिजवान खान – आगर मालवा। death due to electric shock: जिले के तनोड़ीया में सोमवार को बारिश की वजह से एक निर्माणाधीन मकान में करंट फेल गया जिसकी चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई वहीं करंट पड़ोस के मकान की दीवार में भी पहुंचने से 20 वर्षीय युवती भी घायल हो गई।

तनोड़ीया चौकी प्रभारी सरदारसिंह परमार ने बताया की नई आबादी तनोड़ीया में यह घटना घटित हुई है जिसमे पूजा पति सेवाराम लोहार (30) की मौत हो गई जबकि जया पिता श्यामलाल (20) घायल है

जिसका जिला हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है। मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page