आष्टा में चल रहे आनंद मेले में पथराव के बाद मची भगदड़, 07 लोग हुए घायल, आष्टा में चल रहे आनंद मेले में जमकर हुआ बवाल।

आष्टा में चल रहे आनंद मेले में पथराव के बाद मची भगदड़, 07 लोग हुए घायल, आष्टा में चल रहे आनंद मेले में जमकर हुआ बवाल।

कवि छोकर – सीहोर आष्टा नगर के कन्नौद रोड पर कुछ दिनों से आनंद मेला लगा हुआ है। बताया जाता है यह मेला 01 माह के लिए लगा है। बाहर से आए हुए व्यक्तियो द्वारा आनंद मेला लगाया गया है जिसमें बड़ी संख्या में मनोरंजन के साधनों के साथ कमाई के नाम पर कई तरह की दुकानें भी लगाई गई है। आष्टा नगर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह के मेले को आखिर किसने परमिशन दी यह जांच का विषय है। कल साप्ताहिक अवकाश रविवार का दिन होने के कारण आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष युवक-युवतियों मेले में पहुंचे थे। इस भीड़ का फायदा उठाते हुए कई असामाजिक तत्व रोजाना की तरह कल भी मेले में पहुंचे और उन्होंने अपनी हीन और घटिया हरकतों का प्रदर्शन किया जिसको लेकर मेले में आए कुछ लोगों का उनसे विवाद हुआ।

विवाद के बाद बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे असामाजिक तत्वों ने मेले में ही इनकी हरकतों का विरोध करने वालों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान मेले में पत्थर, बेल्ट और लाठी डंडे चलने लगे जिसमें 07 लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्तियों में महेश मेवाडा, प्रकाश मेवाडा, धर्मेन्द्र मेवाडा, जितेंद्र मेवाडा, अर्जुन मेवाडा सहित 07 लोग घायल हुए है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उक्त घटना के बाद भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण आष्टा पहुंच गए। पुलिस की ओर से अभी कोई बयान नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page