स्वच्छता सर्वेक्षण-2024-2025 में मध्यप्रदेश में सीहोर नगर पालिका अव्वल, ढोल नगाड़े बजाकर मनाई खुशियां

स्वच्छता सर्वेक्षण-2024-2025 में मध्यप्रदेश में सीहोर नगर पालिका अव्वल, ढोल नगाड़े बजाकर मनाई खुशियां

कवि छोकर – सीहोर। पिछले साल के स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे गुरुवार को जारी हुए है। स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया था। सर्वेक्षण अलग-अलग स्तर पर किया गया था। इसमें ऑनलाइन और भौतिक सत्यापन, टीम का सर्वे और नागरिकों के फीडबैक भी शामिल थे। सीहोर शहर की रैंकिंग में सुधार हुआ है और देश में स्वच्छता के मामले में छठवा और नगर पालिकाओं की तालिकाओं में दूसरा स्थान के साथ प्रदेश का प्रथम स्थान हासिल किया है।

जिम्मेदार शहरवासियों के सहयोग से इस बार देश में नगर पालिका ने स्वच्छता के साथ अन्य बुनियादी समस्याओं का समाधान किया और 3 स्टार रेटिंग के साथ वाटर प्लस सीहोर को हासिल हुआ है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित सीएमओ और पार्षदों के अलावा क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई और बधाई दी है। गुरुवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि स्वच्छता मित्रतों की मेहनत के अलावा शहर वासियों की जागरूकता के कारण रैंकिंग में सुधार हुआ है। पहले हम देश में 67वें स्थान पर थे, लेकिन अब हम देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। हम सभी के प्रयासों से आने वाले दिनों में शहर को नंबर एक बनाने के लिए मिलकर का करना होगा।

You cannot copy content of this page