दिल्ली के बाद श्रीनगर के नौगाम में भीषण ब्लास्ट, पुलिस स्टेशन में धमाका, 9 की मौत और 30 घायल, 300 फीट दूर मिले मानव अंग

दिल्ली के बाद श्रीनगर के नौगाम में भीषण ब्लास्ट, पुलिस स्टेशन में धमाका, 9 की मौत और 30 घायल, 300 फीट दूर मिले मानव अंग

जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट हो गया, जिसे पूर्व में जब्त किया गया था. पुलिस थाने में रखे जब्‍त विस्फोटकों के एक बड़े ढेर में धमाका होने से 9 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए. मृतकों में ज्‍यादातर पुलिसकर्मी और फोरेंसिक टीम के अधिकारी शामिल हैं, जो विस्फोटकों की जांच कर रहे थे.

आशंका है कि पुलिस स्टेशन के भीतर रखी गई करीब 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक सामग्री में उस समय विस्फोट हो गया जब मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उसे सील किया जा रहा था. यह सब उस घटना के बाद हो रहा है जब इसी सप्ताह दिल्ली के लालकिला के पास कार में शक्तिशाली धमाका हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी. सरकार ने इस धमाके को “घिनौनी आतंकी हरकत” बताया है और जांच एजेंसियों को “मैक्सिमम प्रायोरिटी” पर काम करने के निर्देश दिए हैं.

You cannot copy content of this page