Agar malwa news: नलखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शादी का झांसा देकर रूपए लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व गिरोह का किया पर्दाफाश

Agar malwa news: नलखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शादी का झांसा देकर रूपए लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व गिरोह का किया पर्दाफाश

रिजवान खान – नलखेड़ा। robber bride: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिहं के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा जालसाज़ी एवं धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुध्द सख्त कार्यवाही के निर्देश देने के बाद निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी सुसनेर देवनारायण यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में नलखेड़ा पुलिस की टीम के द्वारा शादी का झांसा देकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व गिरोह का पर्दाफाश किया गया।जहा नलखेड़ा पुलिस को फरियादी कैलाश नागर ने रिपोर्ट मे बताया कि मुझसे शादी के नाम पर 1लाख 65 हजार रुपये लेकर शादी करवाई गई।

शादी के अगले दिन लुटेरी दुल्हन अपने गिरोह के साथ फरार हो गई। फिर फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया। लुटेरी दुल्हन व गिरोह की तलाश हेतु विशेष टीम गठित किया जहां टीम द्वारा भोपाल राजगढ़,बोडा,पचोर व सारंगपुर व आसपास के अंचलों में लगातार मुख़बिरों के माध्यम से दबिश दी गई।जहा आरोपी रतनलाल निवासी मगराना थाना सारंगपुर, सुनिल निवासी महुआ थाना बोडा जिला राजगढ़,रोडमल निवासी रामपुरा थाना नलखेडा जिला आगर,नैमसिंह उर्फ चैनसिंह उर्फ सोनू निवासी महुआ थाना बोडा, जिला राजगढ़,राहुल निवासी दोलतपुर थाना बन्डा जिला सागर हाल भोपाल,प्रीति उर्फ ममता निवासी भोपाल,सुसमा निवासी पिपलानी भोपाल।

इस प्रकार पुलिस की टीम द्वारा लुटेरी दुल्हन व गिरोह का पर्दाफाश किया गया। अपराध की कार्यप्रणाली पर पुलिस द्वारा आरोपीगण से विस्तृत पूछताछ की गई तो गिरोह का मुख्य उद्देश्य शादी के झांसे में फंसा कर लोगों को ठगना था।यह गिरोह पहले अपने सदस्यों के माध्यम से संभावित शिकार को तलाशता था। फिर शादी के लिए तैयार लड़की का परिचय देकर उसे लड़के के घर भेजता था।शादी होने के बाद,यह गिरोह शादी के अगले दिन मौका पाकर नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था। इस गिरोह की योजना इतनी सटीक होती थी कि वे अपने निशाने पर ऐसे लड़कों को चुनते थे जिनकी शादी नहीं हो रही थी और शादी के लिए बेताब थे। इस प्रकार, शादी का झांसा देकर यह गिरोह लोगों को ठगने में सफल होता था। गिरोह अपने शिकार को फंसाने और ठगने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करता था।

इनकी रही सराहनीय भूमिका निरीक्षक शशि उपाध्याय, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह,मोती सिंह गुर्जर,महेंद्र सिंह,गिरिराज जामलिया,महिला आरक्षक नीतूराज खींची,अनिल सेन ने उल्लेखनीय कार्य किया पुलिस अधीक्षक द्वारा इस उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्पुर्ण पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

You cannot copy content of this page