राज कुमार – शुक्रवार देर शाम को ग्राम पाल खेड़ी में दलित परिवार के साथ सरपंच परिवार के लोगों द्वारा मारपीट करने के मामले में आक्रोशित दलित परिवार के लोगों द्वारा, आगर के बड़ोद रोड चौराहे पर चक्का जाम किया गया। और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई। वही सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद दलित परिवार के द्वारा चक्का जाम बंद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पानी के टैंकर की बात को लेकर सरपंच द्वारा अपने परिवार के लोगों को बुलाकर दलित परिवार के साथ मारपीट की गई। जिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर दलित परिवार के लोग आगर कोतवाली थाने पर पहुंचे। जहां से वह आजाक थाने पर पहुंचे लेकिन कार्यवाही नहीं होने से नाराज दलित परिवार के लोगों द्वारा आगर के बड़ोद रोड चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया। जिसको लेकर चौराहे पर भारी वाहनों की भीड़ लग गई और चौराहे बंद हो गया। वही सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और आक्रोशित दलित परिवार के लोगों को आश्वासन दिया कि उक्त दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद दलित परिवार के लोगों द्वारा चक्का जाम बंद किया गया और एफ आई आर दर्ज कराने के लिए अजाक थाने पर पहुंचे जहां पर समाचार लिखने के समय तक एफ आई आर दर्ज की जा रही है।
Related Posts
Agar Malwa Election Result 2023 आगर जिले की दोनों विधानसभा से कोन रहा विजेता, किसको मिले कितने वोट, देखने के लिए क्लिक करें THE HIND NEWS की लिंक पर
Agar Malwa Election Result 2023 : कल 3 नवंबर को आगर जिले की दोनों विधानसभा की मतगणना आगर उज्जैन रोड पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में की जाएगी जिसको लेकर प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर तमाम तैयारियां कर ली गई है, बता विधानसभा आगर एवं सुसनेर की मतगणना 22-22 राउण्ड में सम्पन्न होगी, जिले की विधानसभा आगर एवं सुसनेर की मतगणना स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आगर में की जाएगी, मतगणना केन्द्र पर प्रत्येक विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना हॉल बनाए गये है, दोनों विधानसभा की मतगणना 22-22 राउण्ड में होगी, गणना हेतु विधानसभावार 14-14 टेबल भी लगाई गई तथा पोस्टल बैलेट की गणना हेतु अलग से टेबल रहेगी।
