आगर जिले के गांव में 90 बीघा खेतों में लगी आग, गेहूं की खड़ी हुई फसल सहित ट्रैक्टर और बाइक जली।

आगर जिले के गांव में 90 बीघा खेतों में लगी आग, गेहूं की खड़ी हुई फसल सहित ट्रैक्टर और बाइक जली।

रिजवान खान – आगर के समीपस्थ ग्राम पिपलिया कला में खेतों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। और करीब करीब 90 बीघा खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, आग की चपेट में गांव के करीब 40 किसानों की खड़ी हुई फसल के साथ साथ एक ट्रैक्टर और एक बाइक जलकर नष्ट हो गए। वहीं ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के तमाम प्रयास किए लेकिन आग पर काबू नहीं हो पाया।

जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा आग की सूचना नगर पालिका में दी गई। सूचना मिलने पर आगर नगर पालिका अमला एवं बडौद तहसील का अमला फायर ब्रिगेड लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन करीब 40 किसानों की करीब 90 बीघा की खेतों में खड़ी हुई फसल और एक ट्रैक्टर एक बाइक जलकर नष्ट हो गए।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page